हम सब भारत के वासी है। विविध धर्म, विविध पंथो वाले इस देश के आम-ओ-खास नागरिक। जहां सभी व्यक्तियों को समानता के अधिकार प्राप्त है, जहां अपनी बात रखने की आजादी है और भी बहुत कुछ। पर आज भी हमारी सामाजिक व्यवस्था संविधान अनुरूप - अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग मे बंटी है। जिस वर्ग मे आप आते है, उस अनुरुप ही शासकीय योजनाओ का लाभ, अनुदान और आर्थिक सहायता तक पाते है। इन्ही वर्ग व्यवस्था के साथ ही हम बंटे है और एक तरीके से और वह है - उच्च वर्ग (High Class) या कहे तो अमीर, मध्यम वर्ग (Middle Class) और गरीब वर्ग (Lower/Poor Class)। साधारण जीवन यापन के लिए उच्च वर्ग को किसी भी मदद की आवश्यकता महसूस नहीं होती। गरीब वर्ग को लगभग समस्त शासकीय योजनाओ का लाभ मिल जाता है पर इन दोनों के बीच का जो मध्यम वर्ग है वो किसी भी तरह से लाभ का पात्र नहीं होता। या ये कहे कि वो ना इधर का होता है और ना ही उधर का। वो हमेशा अधर मे ही लटका रहता है। और ऐसे वर्ग की मदद भी सरकार की कोई योजना सीधे तौर पर नहीं कर पाती।
मध्यम वर्ग के जीवनयापन संबंधी ऐसी समस्या के समाधान का सूत्रधार बनने जा रहा है - जंतर मंतर टाइम्स। जो मध्यम वर्गीय परिवारों को आर्थिक अथवा गैर आर्थिक मदद हेतु प्रतिबद्ध रहेगा फिर चाहे वो बच्चो की पढ़ाई हेतु कोई मदद हो या फिर परिवारजन के स्वास्थ्य संबंधी, या चाहे कोई और बेहद छोटी या मध्यम आर्थिक परेशानी जैसे मोबाइल बिल, गैस टंकी, पैट्रोल या घर का 15 दिन या 7 दिन का किराना,या अपने आवश्यकता की तीव्रता के आधार पर त्वरित सहयोग ।
कृपया अपने आस पास भी निगाह डाल लें कि कही आपका कोई रिश्तेदार, मित्र या सेवक तो आर्थिक रूप से इस जंग मे कमजोर कड़ी तो नही साबित हो रहा....पहले उन्हें मजबूत करें, क्योकि उन तक आप ही पहुँच सकते है.....PM....CM नहीं।
हमारा मानना है कि यह आपके वो परिचित लोग है जो आपसे माँगने से हिचकिचायेंगे और सरकार इन्हें कुछ देगी नहीं...क्योकि इनके पास शायद BPL कार्ड ही न हो। खुद ही हाथ बढायें। यदि फिर भी आपके पास कुछ अधिक पैसा है तो PM Fund, CM Fund, इत्यादि मे भी सहयोग दें और गरिब लाचार लोगो को मदद करें ।
गरीबोंं को सर्वाधिक मदद करने वाला वर्ग अर्थात मध्यम वर्ग ही होता है । अपनी अन्य अनुपात मे कम शक्ति होने के बावजुद भी वही सबसे अधिक गरीब लाचार बेसहारा की मदद करता है और करना भी चाहिये । किंतु इस मध्यम वर्ग की मदद के लिये कोई नही आता । इस खाई को आप और हम मिल कर पुर्ण करेंगे ।
आपसे अनुरोध है कि जंतर मंतर टाइम्स के इस प्रयास मे आप सहभागी बन सकते है। आपसे आपके आसपास रहने वाले मध्यम वर्गीय जीवन संघर्षरत परिवारों की जानकारी हमसे साझा करनी है और साथ ही साथ उनको जंतर मंतर टाइम्स के इस प्रयास से अवगत कराना है। और इन सबके साथ ही आप अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य अनुरूप इस पुनीत कार्य मे आर्थिक रूप से अपना योगदान दे पाये तो और भी अच्छा।
आशा है आप किसी जरूरतमन्द परिवार तक यह जानकारी और हम तक जरूरतमन्द परिवार की जानकारी अवश्य पहुचाएंगे...
धन्यवाद... जय हिन्द.... जय भारत
ध्यान रहे! इस योजना के पहले चरण मे प्रथम 100 परिवारों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। 100 रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने पर रजिस्ट्रेशन की लिंक बंद कर दी जाएगी।
विशेष: यह योजना जंतर-मंतर टाइम्स द्वारा संचालित योजना है। इसका किसी भी शासकीय योजना से किसी भी प्रकार का कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है। जंतर-मंतर टाइम्स किसी भी समय इस योजना मे संशोधन करने, बंद करने, नियम बदलने, इत्यादि हेतु स्वतंत्र है।

0 Comments