Subscribe Us

header ads

श्रीराम मंदिर निधि समर्पण में अशोक सिंघल जी के परिवार ने समर्पित किए 11 करोड़ रु उदयपुर. श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के प्रमुख कर्णधार रहे अशोक सिंघल जी के परिवार ने अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर के लिए 11 करोड़ रुपये का निधि समर्पण किया. बुधवार को परिवार के सदसयों 6 करोड़ का द्वितीय चेक समर्पित किया. इससे पहले 5 करोड़ रु का चेक समर्पित किया था. श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने वाले अशोक सिंघल जी के परिवार की ओर से मंदिर निर्माण के लिए 11 करोड़ रु सहयोग देने का संकल्प लिया गया था, जिसमें 5 करोड़ रुपये का चेक अरविंद सिंघल द्वारा पूर्व में दिया जा चुका है. शेष बची राशि 6 करोड़ रुपये का दूसरा चेक बुधवार को प्रदान किया गया.

Post a Comment

0 Comments