🚩 अयोध्या 🚩स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण एवं विकास हेतु हमारे पुजनीय साधुसंतों द्वारा बहुत बडा लक्ष्य तय हुवा है। लगभग 6 हजार करोड रुपयों से भी अधिक का संभावित व्यय होगा,क्योंकि यह भव्य मंदिर हम सभी के आराध्य प्रभु श्री राम जी का जन्म स्थल है।
पुरे देश मे जोर शोर से इस भव्य मंदिर निर्माण अभियान की तैयारियाँ हिंदु समाज ने प्रारंभ की है । भारत के प्रत्येक हिंदु परिवार का हाथ लगना ही चाहिये,यही इस अभियान का मुख्य केंद्रीय उद्देश्य है।
प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर का नवनिर्माण हो केवल यह उद्देश्य नही अपितु भविष्य में वह संपूर्ण विश्व के हिंदुओं का सबसे बडा आराध्य केंद्र बने,अनेकोनेक वर्षों तक सुरक्षित रहे । प्रत्येक हिंदु की भावना इस मंदिर से जुडे । यही परमपावन लक्ष्य है ।
इस अभियान के अंतर्गत धन संग्रह व सेवाकार्य करना तय हुआ है।अभियान लक्ष्य प्राप्त करने के लिये गट रचना बनाई गई है जिसमें दायित्व तय किये गए है । प्रत्येक हिंदु परिवार ने इस अभियान मे बढ़ चढ़ कर इस अभियान में सहयोग व सक्रियता रखनी चाहिए।🚩
0 Comments