शिया वक्फ बोर्ड के प्रमुख वसीम रिजवी ने असदुद्दीन ओवैसी और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को प्रतिबंधित करने की मांग की है.
शिया वक्फ बोर्ड के प्रमुख वसीम रिजवी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला है. उन्होंने ओवैसी की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस के पूर्व सरगाना अबु बकर अल बगदादी से कर डाली है. रिजवी ने कहा कि दोनों में कोई अंतर नहीं है. दोनों एक समान हैं. शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि बगदादी के पास जेहादियों की सेना, हथियार और गोला-बारूद था, जिसे वह आतंक फैलाने के लिए इस्तेमाल करता था. वहीं, ओवैसी अपने 'ज़बान' (भाषणों) के माध्यम से आतंक पैदा कर रहे हैं.
वसीम रिजवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ओवैसी के भाषण से मुसलमान आतंक और खून खराबे की ओर रुख कर रहे हैं. उनके भाषण से मुसलमान उग्र हो रहे हैं. इस दौरान रिजवी ने बात करते हुए कहा है कि ओवैसी की पार्टी और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर बैन लगा देना चाहिए. रिजवी राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद AIMIM नेता द्वारा दिए गए विवादित भाषणों के संदर्भ में ये बातें कहीं. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद असदुद्दीन ओवैसी कथित रूप से उकसाने वाला बयान दिया था. उन्होंने अदालत के फैसले को लेकर अपनी नाखुशी जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि हम फैसले से संतुष्ट नहीं हैं. हमें खैरात में पांच एकड़ जमीन नहीं चाहिए.
'फैसले से खुश नहीं हूं'
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा था, 'उच्चतम न्यायालय वास्तव में सर्वोच्च है, लेकिन ऐसा नहीं कि उससे कोई चूक नहीं हो सकती. हमें संविधान पर पूरा भरोसा है. हम अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं. हमें दान के रूप में पांच एकड़ की ज़मीन नहीं चाहिए. हमें इस 5 एकड़ भूमि के प्रस्ताव को अस्वीकार करना चाहिए, हमें संरक्षण नहीं चाहिए.'

प्रतिबंधित करने की मांग
वसीम रिजवी ने अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को भी उसके रवैये के लिए फटकार लगाई. रिजवी ने कहा कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का एक बड़ा निर्णय था, जिसके विकल्प मैंने अपने जीवन में नहीं देखे हैं. इसने सभी पक्षों को संतुष्ट किया, लेकिन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और असदुद्दीन ओवैसी जैसे कुछ लोग हैं जो रूढ़िवादी मानसिकता को हवा दे रहे हैं. ऐसे में उन पर भी प्रतिबंध होना चाहिए.

0 Comments