इन्दौर। पर्यावरण बचाओ- बेटी बचाओ धर्म, संस्कृति की रक्षा का सन्देश देने के लिये श्रावरण, मास में निकलने वाली कार कावड़ कलश यात्रा 28 जुलाई 2019 रविवार को निकलेगी।
आयोजक पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पं. योगेन्द्र महन्त एवं चार भुजा सेवा मण्डल के अध्यक्ष घनश्याम वैष्णव ने बताया कि परपरांगत यात्रा सुबह 8ः30 बजे कलानी नगर, एयर पोर्ट रोड़ से प्रारम्भ होगी। यात्रा कलानी नगर, बड़ा गणपति, खजूरी बाजार, राजबाड़ा, इमली बाजार, मारी माता चैराहा, सांवेर रोड़ होते हुये महाकालेश्वर मन्दिर उज्जैन पहुंचेगी।
संस्था जीवन प्रवाह तथा इन्दौर सेवा ट्रस्ट के माध्यम से यात्रा में राजबाड़ा पर धार्मिक महत्व के पौधो का वितरण किया जायेगा यात्रा में मार्गो पर पौधारोपण के साथ पर्यावरण, जल संरक्षण, बेटी बचाओ, धर्म-सस्कृति रक्षा का संकल्प दिलाया जायेगा।
यात्रा संयोजक गोवर्धनलाल दग्दी, नीलेश उपाध्याय, अनन्त महंत, लक्ष्मीकांत बंग, यात्रा संचालन की कमान संभालेगें यात्रा में कावड़ इतिहास महत्व पूजा पद्धति की जानकारी उल्लेखित पुस्तिका का निःशुल्क का वितरण भी किया जायेगा पुस्तिका का प्रकाशन डाॅ. महन्त ने करवाया है।
यात्रा आयोजक पं. योगेन्द्र महन्त ने बताया कि कार कलश यात्रा का प्रमुख उदेश्य लोगों एवं खासकर वृद्ध निःशक्तजन, बच्चे, महिलाएं परिवार सहित बिना किसी तकलीफ के सुगगता पूर्व यात्रा का लाभ ले सकेंगे और विधि-विधान से सरलता से पूजन-अर्चन कर सकेगें एवं महाकाल बाबा के दर्शन का लाभ उठा सकें।

0 Comments